योग पर अन्तर स्कूल प्रतियोगिता Inter School Competition on Yoga



                                     योग प्रतियोगिता में योग आसन का प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगी छात्र
गाजियाबाद, ( संवाददाता )  स्थानीय रामकिशन इंस्टीटयूट सीनियर सैकेन्डरी स्कूल परिसर में जिला गाजियाबाद योगा एसोशियशन के तत्वावधान में योग क्रियाओ को लेकर अन्तर स्कूल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में गाजियाबाद जनपद के विभिन्न स्कूलो के छात्र छात्राओ ने अनेक प्रकार के योग आसनो का प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में रामकिशन इंस्टीटयूट , डीडीपीएस , सीएसएचपी, जेकेजी  , खेतान, नेशनल पब्लिक स्कूल , चिल्डरन ऐकेडमी  आदि स्कूलो के लगभग 200 छात्रो ने भाग लिया। भाजपा के वरिष्ठ नेता और आरकेआई के पूर्व छा़त्र मंयक गोयल एवं प्रधानाचार्या डा0 मालती गर्ग ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर इस योग प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया। जिला गाजियाबाद योगा एसोशिएशन के संयोजक एस पाराशर ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उददेश्य योग को स्कूली स्तर पर ज्यादा से ज्यादा प्रचारित करना है। इसीक्रम में आरकेआई के निदेशक आलोक गर्ग ने बताया कि योग एक साधना ही नही बल्कि चिकित्सा भी है। योग के जरिये हम अपने शरीर में रोग से लडने की प्रतिशोधात्मक शक्ति को बढाता है। इस मौके पर स्कूल फैडरेशन आॅफ इंडिया के अध्यक्ष सुभाष जैन , सिविल डिफेंस के पूर्व चेयरमेन ललित जायसवाल , डीपीएस एचआरआईटी के चेयरमेन अनिल अग्रवाल ,शिक्षाविद ऋचा सूद ,आदि मौजूद थे। अन्त में सभी प्रतिभागियो को सांत्वना पुरूस्कार दिये गये। 




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment