कल मेट्रो बहिष्कार करने की अपील Tomorrow's metro appeal to boycott



  • डी.एम.सी.ए द्वारा आयोजित बहिष्कार दिवस को मिला दिल्ली की रेसिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन और सामाजिक संस्थाओं का समर्थन
  • हजारों की संख्या में मेट्रो यात्रियों को बांटा गया पर्चा

नई दिल्ली, ( विशेष संवाददाता ) दिल्ली मेट्रो कमयूटर्स एसोसिएशन (डी.एम.सी.ए) द्वारा कल आयोजित मेट्रो-बहिष्कार दिवस को दिल्ली की कई रेसिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (आर.डब्ल्यू.ए), सामाजिक संस्थाओं और छात्र एवं जन-संगठनों का समर्थन प्राप्त हुआ है| डी.एम.सी.ए दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन (डी.एम.आर.सी) के यात्रा-किराए को बढ़ाने के फैसले की कड़ी भर्त्सना करता है| इस फैसले के पीछे मेट्रो को चलाने में हो रहे नुक्सान को कारण बनाया गया है| यह पूर्णतः गलत है क्योंकि सरकार व्यापारी घरानों को तो लाखों करोड़ का टैक्स माफी दे रही है, परन्तु किराया बढ़ाने के लिए नुक्सान का कारण बता रही है| डी.एम.सी.ए ने इस विषय पर केन्द्रीय शहरी विकास मंत्रालय एवं दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन को ज्ञापन भी सौंपा था, जिसमे तत्काल इन बढ़े हुए किराए को वापस लेने की मांग की गयी थी| साथ ही, आज डी.एम.सी.ए ने दिल्ली के विभिन्न मेट्रो स्टेशन पर पर्चा बाँट कर, उनसे कल एक दिन के लिए मेट्रो का बहिष्कार करने की अपील की| इस पर्चा-वितरण अभियान में लोगों ने भी उत्सुकता दिखाई और कल बहिष्कार दिवस को समर्थन देने का आश्वासन दिया है|




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment