- मेट्रो किराया बढ़ोतरी की केवाईएस करता है कड़ी भर्त्सना!
- किराया बढ़ोतरी के पहले दिन को प्रतिरोध दिवस के रूप में मनायेगा केवाईएस!
नई दिल्ली, ( विशेष संवाददाता ) ज्ञात हो डीएमआरसी द्वारा जारी नई किराया सूची के अनुसार मेट्रो किराये में 66% तक की बढ़ोतरी होने वाली है जिसके बाद मेट्रो में यात्रा करने के लिए यात्रियों को 50 रुपये तक का भुगतान करना पड़ सकता है| केवाईएस का मानना है कि डीएमआरसी का यह फैसला न केवल जनता विरोधी है बल्कि जनतंत्र का हनन भी है| मेट्रो में किराया बढ़ोतरी का फैसला जनता के हितों को ध्यान में रखकर नहीं बल्कि ज्यादा मुनाफा कमाने की होड़ में लिया गया है| मेट्रो में सफ़र करने वाला मजदूर वर्ग और छात्र पहले से ही मेट्रो के अधिक किराये को लेकर नाखुश थे ऐसे में किराया बढ़ोतरी के इस फैसले से लोग भारी आक्रोश में हैं| जहाँ मेट्रो में सफ़र करने वाले मजदूर वर्ग और छात्रों के लिए सस्ती दर पर रियायती मेट्रो पास की सुविधा लायी जानी चाहिए थीं किराया बढ़ोतरी पूरी तरह से जनता विरोधी फैसला है| सार्वजनिक परिवहन के साधनों का किराया जनतांत्रिक रूप से आम जनता के साथ चर्चा कर तय किया जाना चाहिए न की मुनाफा कम लेने की होड़ में|
केवाईएस डीएमआरसी के इस फैसले की कड़ी भर्त्सना करता है और इस फैसले के खिलाफ किराया बढ़ोतरी के पहले दिन को प्रतिरोध दिवस के रूप में मनाने का आह्वान करता है, जिसके तहत दिल्ली के अलग-अलग मेट्रो स्टेशन पर यात्रियों को विरोध स्वरुप काली पट्टी पहनने के लिए बांटी जाएँगी|



0 comments:
Post a Comment