कुचायकोट, ( संवाददाता ) स्थानीय थाने के भठवां मोड़ के पास मंगलवार को बस व ट्रक की टक्कर हो गई। इससे बस पर सवार करीब दर्जनभर यात्री जख्मी हो गए। जख्मी यात्रियों में राजू, रंजीत गिरि, कुबेर, अजय महतो, हरेन्द्र कुमार, हरी महतो, इमरान अली व मदन कुमार समेत अन्य यात्री शामिल हैं। जख्मी यात्रियों को इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष राजेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे व दोनों गाड़ियों को जब्त कर लिया।
Home / Accident /
Bihar /
Breaking News /
state
/ कुचायकोट में बस व ट्रक की टक्कर में दर्जनभर यात्री जख्मी Twelve passengers injured in bus and truck collision in Kuchiyakot
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)



0 comments:
Post a Comment