फुलवरिया थाने में नवीन तो मांझागढ़ में सुरेश ने किया योगदान Navin in Fulvaria Thane



फुलवरिया, ( संवाददाता ) मांझागढ़ थाने में मंगलवार को सुरेश प्रसाद ने थानाध्यक्ष रूप में योगदान कर लिया। सुरेश प्रसाद इसके पहले फुलवरिया थानाध्यक्ष के पद पर तैनात थे। थाने में योगदान करने के बाद उन्होंने बताया कि क्षेत्र में शराब के कारोबारियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस हर समय तैयार रहेगी। वहीं, नगर थाने में तैनात दारोगा नवीन कुमार ने फुलवरिया थानाध्यक्ष के पद पर योगदान किया। उधर, मांझागढ़ के तत्कालीन थानाध्यक्ष रामसेवक रावत को टेक्निकल सेल भेजा गया है।





Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment