जम्मू, (भाषा) जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी गोलीबारी में दो जवानों की मौत हो गई और उसी समय उस देश की बॉर्डर एक्शन टीम :बैट:द्वारा किए गए हमले में उनके शवों को विकृत किया गया।
भारतीय सेना ने इस घृणित कृत्य पर उचित प्रतिक्रिया देने की चेतावनी दी है।
भारतीय सेना के उत्तरी कमान ने एक बयान में कहा है, ‘‘ पाकिस्तान ने कृष्ण घाटी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर दो अग्रिम चौकियों पर बिना उकसावे के रॉकेट और मोर्टार दागे। इसी वक्त बीएटी ने दोनों चौकियों के बीच गश्ती अभियान पर कार्रवाई शुरू की।’’ बयान में कहा गया है, ‘‘गश्त पर तैनात हमारे दो सैनिकों के शवों को विकृत करके पाकिस्तानी सेना ने सैनिकों जैसे व्यवहार नहीं किया है।’’



0 comments:
Post a Comment