एफपीओ, क्यूआईपी के जरिये धन जुटाएगा एसबीआई SBI to raise money through FPO, QIP



नयी दिल्ली, (भाषा) देश का सबसे बड़ा बैंक भारतीय स्टेट बैंक :एसबीआई: ने चालू वित्त वर्ष में अनुवर्ती सार्वजनिक निर्गम (एफपीओफ्) और पात्र संस्थागत नियोजन (क्यूआईपी) के जरिये कोष जुटाने की योजना बनाई है। इस निर्गम के प्रबंधन के लिए बैंक ने मर्चेंट बैंकरांे से आवेदन मांगे हैं।

एसबीआई ने सार्वजनिक सूचना में कहा कि बैंक का इरादा क्यूआईपी-एफपीओ के जरिये पूंजी बाजार में उतरने का है। निर्गम का आकार विभिन्न कारणांे की वजह से भिन्न-भिन्न हो सकता है। यह प्रबंधन के विवेकाधिकार और शेयरधारकांे के फैसले तक सीमित नहीं होगा।’’ बैंक ने बुक रनिंग लीड प्रबंधक :बीआरएलएम: के लिए छह मर्चेंट बैंकरांे के चयन और नियुक्ति का प्रस्ताव किया है। इससे पहले अप्रैल में एसबीआई के पांच सहायक बैंकांे और भारतीय महिला बैंक का विलय किया गया था।

एसबीआई को पहले ही अपने निदेशक मंडल से चालू वित्त वर्ष में 15,000 करोड़ रपये जुटाने की मंजूरी मिल गई है। बैंक यह राशि अनुवर्ती सार्वजनिक निर्गम, पात्र संस्थागत नियोजन, राइट इश्यू, निजी नियोजन, ग्लोबल डिपाजिटरी रिसीट्स, अमेरिकन डिपाजिटरी रिसीट्स या सामूहिक रूप से इन सबके जरिये जुटाएगा।



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment