राष्ट्रहित में एक मुस्लिम संगठन ने घोषणा की, पाकिस्तानी सैनिकों के सिर काटने वाले को करोड़ रुपए ईनाम - who behead pakistani soldiers get rs 5 crore rewards muslim organisation announces





अजमेर: राष्ट्रहित में भारतीय सेना के साथ खड़े एक मुस्लिम संगठन ने घोषणा की है कि जो व्यक्ति पाकिस्तानी सैनिकों के सिर काटकर उसे भारत लेकर आएगा, उसे 5 करोड़ रुपए का ईनाम दिया जाएगा. दिल्ली आधारित मुस्लिम युवा आतंकवाद विरोधी समिति के अध्यक्ष मोहम्मद शकील सैफी ने कहा, 'मैं घोषणा करता हूं की जो कोई भी पाकिस्तानी सैनिकों के सिर काटेगा और भारत को सौंपेगा उसे 5 करोड़ रुपए ईनाम के तौर पर दूंगा.'

शकील सैफी ने कहा कि वह अपने स्वयंसेवियों व जनता से रकम जुटाएंगे और उसे (राशि को) उस व्यक्ति को देंगे जो उन पाकिस्तानी सैनिकों के सिर काटकर लाएगा जिन्होंने हाल ही में नियंत्रण रेखा के समीप दो भारतीय जवानों के शरीर को क्षत-विक्षत किया था.

उन्होंने कहा कि भारत सरकार को कठोर कार्रवाई करनी चाहिए जैसा कि 2016 में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक किया गया था. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सैनिकों के सिर काटे जाने की घटना से देश के लोग बहुत आक्रोशित हैं.  सैफी अजमेर में ख़्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती के दरगाह पर ज़ियारत करने पहुंचे थे.

एक समाचार चैनल को निशाने पर लेते हुए उन्होंने कहा कि देश के दूसरे लोगों की तरह मुस्लिम युवक भी राष्ट्र की रक्षा के लिए अपना बलिदान देने के लिए सदैव तत्पर हैं और यहां तक कि वे पाकिस्तान से लड़ने के लिए सीमा पर भी जाने को तैयार हैं.

Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment