भारत, पुर्तगाल ने द्विपक्षीय संबंधों की मजबूती के लिए 11 समझौतों पर दस्तखत किए India, Portugal sign 11 agreements for strengthening bilateral relations



लिस्बन,  (भाषा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पुर्तगाल यात्रा के दौरान नयी दिल्ली और लिस्बन ने आज विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में शोध को बढ़ावा देने के लिए 40 लाख यूरो के संयुक्त कोष की घोषणा की । मोदी ने आतंकवाद से मुकाबले, अंतरिक्ष एवं जलवायु अध्ययन जैसे क्षेत्रों में सहयोग पर अपने पुर्तगाली समकक्ष एंटोनियो कोस्टा से गहन वार्ता की ।

11 द्विपक्षीय समझौतों पर दस्तखत के बाद एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में मोदी और कोस्टा ने कहा कि दोनों देशों के रिश्तों में पिछले छह महीने में काफी प्रगति हुई है ।

बाहरी अंतरिक्ष, दोहरे कराधान से बचाव, नैनो प्रौद्योगिकी, सांस्कृतिक संबंधों में सुधार, युवा एवं खेल, उच्च शिक्षा और वैज्ञानिक अनुसंधान, पुर्तगाल-भारत व्यापार केंद्र एवं इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स में सहयोग जैसे क्षेत्रों में समझौते हुए ।

पुर्तगाल की द्विपक्षीय यात्रा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, हमने आज व्यापक चर्चा की । पुर्तगाल की अर्थव्यवस्था में फिर से आयी तेजी और भारत की ठोस वृद्धि ने हमें साथ बढ़ने का सुनहरा मौका दिया है ।  अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग के बाबत मोदी ने 40 लाख यूरो के एक संयुक्त विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी कोष की स्थापना की घोषणा की ।

उन्होंने कहा, हमारे आथर्कि संबंध उन्नति की ओर हैं और वस्तुओं, सेवाओं, पूंजी एवं मानव संसाधनों के सुगम प्रवाह के लिए हम और प्रयास कर सकते हैं ।  मोदी ने कहा, आतंकवाद और हिंसक चरमपंथ के खिलाफ हमारे सहयोग को गहरा बनाने को लेकर हम प्रतिबद्ध हैं ।  प्रधानमंत्री ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद और बहुपक्षीय निर्यात नियंत्रण व्यवस्थाओं में स्थायी सदस्यता पाने के लिए भारत की ओर से की जा रही कोशिशों में लगातार समर्थन  किए जाने को लेकर पुर्तगाल का शुक््िरया भी अदा किया ।




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment