रिजर्व बैंक का खंडन, रियाल को बदलने पर रोक नहीं लगाई RBI refrains from changing Riyal



मुंबई,  (भाषा) भारतीय रिजर्व बैंक ने आज कहा कि उसने देश में कतर की मुद्रा रियाल को बदलने पर रोक का कोई निर्देश नहीं दिया है। इस तरह की खबरें आई हैं कि कुछ अधिकृत डीलर-लोग कतर की मुद्रा की खरीद फरोख्त से इनकार कर रहे हैं जिसके बाद केंद्रीय बैंक ने यह स्पष्टीकरण दिया है।

रिजर्व बैंक की अधिसूचना में कहा गया है, यह स्पष्ट किया जाता है कि केंद्रीय बैंक ने भारत में कतर के रियाल को बदलने पर कोई अंकुश नहीं लगाया है।  विदेशी विनियम प्रबंधन कानून के तहत केंद्रीय बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय के लिए अधिकृत लोगों को डीलर के रूप में अधिकृत करता है।  उल्लेखनीय है कि आतंकवाद के वि}ापोषण के आरोपों के बीच सउदी अरब, यूएई, बहरीन, मिस्र और कुछ अन्य देशों ने कतर से अपने संबंध समाप्त कर लिए हैं।




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment