![]() |
| Add caption |
दो थानों की पुलिस ने माल सहित दबोचे 9 लुटेरे।
साहिबाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) थाना साहिबाबाद पुलिस ने 6 शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर उनसे लूट के 14 स्मार्ट मोबाइल फोन,चार दुपहिया वाहन तथा अवैध हथियार बरामद किये हैं। इसके अलाव थाना इंदिरापुरम पुलिस ने तीन शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनसे लूट के 15हजार रूपये,एक बाइक तथा अवैध हथियार बरामद किये हैं।
एएसपी अनूप कुमार ने पत्रकारों को बताया कि थाना साहिबाबाद क्षेत्र में हो रही लूट पाट की वारदातों को रोकने के लिये एसएसपी गाजियाबाद एचएन सिंह ने थाना साहिबाबाद पुलिस को कड़े कदम उठाने के निर्देश दिये थे। निर्देश के अनुपालन में उन्होंने साहिबाबाद थानाध्यक्ष संजीव त्यागी के नेत्रृत्व में एक टीम गठित की थी। इस टीम ने संदिग्ध अपराधियों की धरपकड़ के लिये वाहनों की जांच तथा अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिये गश्त को बड़ा दिया गया। शनिवार की रात में हिंडन वायुसेना पुलिस चैकी के प्रभारी गजेन्द्र सिंह ने अपनी टीम के साथ हिंडन कट के पास वाहनों की जांच के लिये अवरोध लगा रखा था। तभी वाहनों की जांच में छह संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया गया जिनकी तलाशी से दो तमंचे तथा एक चाकू मिला। इनकी निशानदेही से लूटे हुए 14 स्मार्ट फोन,एक सकूटी तथा तीन बाइक बरामद हुईं। जव कड़ाई से छह युवकों से पूछ ताछ की गयी तो इन्होेंने बताया कि वे गैंग बनाकर रास्ता चलते लोगों से पर्स, सोने की चैन, स्मार्ट मोबइल फोन झपटते हैं तथा उनका गैंग लीडर आबिद है।
गिरफ्तार झपटमारों में आबिद पुत्र नबाव,मौमीन पुत्र रौजू,उमर पुत्रअनवर,मौहसिन पुत्र नफीस, शहजाद पुत्र शेरजान निवासीगण गांव पसोंडा साहिबाबाद तथा गुलजार पुत्र शेरजान निवासी गरिमागार्डन साहिबाबाद है।
इसके अलावा थाना इंदिरापुरम की पुलिस चैकी अभय खंड मे चैकी प्रभारी राजकुमार चैहान के नेत्रृत्व में पुलिस ने तीन लुटेरों को गिरफ्तार किया है। इनके नाम बंटी नेगी पुत्र मेहरबान सिंह नेगी निवासी पौढ़ी गढ़बाल उत्तराखंड,राहुल कुमार गोला पुत्र मोहन कुमार गोला निवासी डी120 साउथ गणेश नगर दिल्ली तथा जुल्फिकार पुत्र शौकत अली निवासी सिंहपुर थाना कोतवाली संभल यूपी हैं। इनके कब्जे से लूट के 15हजार रूपये तथा चोरी की एक वाइक बरामद हुई है। पुलिस की पूछ ताछ में तीनों ने बताया कि वे महिलाओं के गले से चैन तथा मोबाइल फोन के अलावा पर्स झपट्टा मार कर लूट लेते हैं। वैशाली, इंदिरापुरम तथा वसुंधरा की अनेक घटनाओं में अपना हाथ होना इन्होंने इकबाल किया है।




0 comments:
Post a Comment