लखनउ, (भाषा) उ}ार प्रदेश विधानसभा का अगला सत्र 11 जुलाई से शुरू होगा।
प्रमुख सचिव (विधानसभा) प्रदीप दुबे के हवाले से एक विज्ञप्ति में आज बताया गया कि विधानसभा अध्यक्ष ने सत्र की बैठक 11 जुलाई से शुरू होना तय किया है।
उन्होंने बताया कि यह सत्र 28 जुलाई तक चलेगा। सत्र के दौरान राज्य सरकार का बजट पेश होने की संभावना है। बजट पर चर्चा के बाद इसे पारित कराया जाएगा।
सत्रहवीं विधानसभा का पहला सत्र 15 मई से 19 मई तक चला था। उन्नीस मई को सदन की बैठक अनिश्चितकाल के लिए स्थगित की गयी थी।
इस बीच विधान परिषद के प्रमुख सचिव डा मोहन यादव ने एक विज्ञप्ति में बताया कि परिषद का आगामी सत्र 11 जुलाई से प्रारंभ होगा।



0 comments:
Post a Comment