पटना एयरपोर्ट के रनवे पर इंडिगो विमान के इंजन में विस्फोट, बाल-बाल बचे 174 यात्री IndiGo plane engine explosions, 174 passersby survivors on the runway of Patna Airport



रांची एयरपोर्ट पर फंसे लालू प्रसाद

पटना/ रांची ( शान्तिदूत न्यूज नेटवर्क )  जयप्रकाश नारायण हवाईअड्डा पर शुक्रवार की शाम एक बड़ा हादसा टल गया । पटना से नयी दिल्ली जानेवाली इंडिगो की फ्लाइट 6इ-508 के इंजन में रनवे पर ही विस्फोट के बाद धुआं निकलने लगा । विमान की गति धीमी होने के कारण बड़ा हादसा होने से टल गया और विमान में सवार 174 यात्री बाल-बाल बच गये । विमान को रोक कर सभी यात्रियों को सुरक्षित नीचे उतारा गया । रनवे पर हादसा होने के कारण करीब तीन घंटों तक पटना एयरपोर्ट बाधित रहा । इससे न तो कोई विमान किसी दूसरी जगह के लिए उड़ान भर सका और न ही किसी विमान की लैंडिंग हो सकी । 
वहीं, दूसरी ओर राजद सुप्रीमो पटना आने के लिए रांची एयरपोर्ट पर इंतजार करते रहे । पटना में रनवे खाली नहीं होने के कारण रांची से पटना के लिए किसी विमान ने उड़ान नहीं भरी । इसके अलावा संसद भवन के सेंट्रल हॉल में आयोजित जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर) लांचिंग समारोह में भाग लेने के लिए भाजपा के कई नेताओं को पटना से दिल्ली जाना था । इन नेताओं का विमान भी अब देरी से रवाना होगा ।  
इंडिगो के विमान में यात्रा कर रहे यात्रियों के मुताबिक, रनवे पर पहुंचने से पहले ही विमान के अंदर काफी तेज विस्फोट के साथ धुआं निकला । विस्फोट की आवाज सुन कर सभी यात्री सहम गये । इसके बाद विमान के पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगा कर विमान को रोक लिया । उसके बाद सभी यात्रियों को विमान से नीचे उतारा गया । 




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment