गाजियाबाद, ( संवाददाता ) प्रदेश के यागी सरकार द्वारा चलाया गया भू - माफियाओं के विरूद्ध कार्रवाई का असर अब गाजियाबाद में भी दिखने लगा है । आज शासन के आदेश से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा भू-माफियाओं के विरुद्ध कडी कार्यवाही हेतु चलाये जा रहे अभियान के दौरान प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार सिंह थाना विजयनगर की रिपोर्ट की आधार पर जिलाधिकारी महोदय गाजियाबाद के अनुमोदन के उपरान्त थाना विजयनगर पर 09 भू-माफियाओं के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कराकर कार्यवाही प्रारम्भ कर दी गई है। इस सम्बन्ध मे थाना विजयनगर पर मु0अ0सं0 1191ध्17 ध्धारा 2ध्3 गैंगस्टर एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया है । इन भू-माफियाओं द्वारा संगठित रुप से गिरोह बनाकर आर्थिक लाभ हेतु जमीनो पर अवैध रुप से कब्जा किया जाता है । जिनका विरोध करने पर वे जान से मारने की धमकी देते है । इनका जनता में भय व आतंक व्याप्त है । इन भू-माफियोओं के विरुद्ध अवैध रुप से खाली पडे प्लाटों एवं सरकारी भूमि पर कब्जा करने के सम्बन्ध में वर्ष- 2016 में भी अभियोंग पंजीकृत हुए है ।
जिनक खिलाफ गैंगस्ब्र एक्ट का अभियोग पंजिकृत किया गया है उनमें पृथ्वी सिह पुत्र मेघसिह निवासी ग्राम पारासर थाना चन्दपा जनपद हाथरस , जितेन्द्र उर्फ बबलू पुत्र मान सिह निवासी पनवाडी थाना विसरख जनपद गौतमबुद्धनगर , गोपाल पुत्र धर्मपाल निवासी पथला खंजरपुर थाना फैस-3 जनपद गौतमबुद्धनगर , गजेन्द्र पुत्र शम्भू निवासी इन्दर गढी थाना मसूरी जनपद गाजियाबाद, विकाश पुत्र जगेश्वर निवासी सूर्या नदौली थाना लाख जनपद देवरिया, विक्की पुत्र जगेश्वर निवासी सूर्या नदौली थाना लाख जनपद देवरिया, मोहित पुत्र वीरेन्द्र यादव निवासी 124 आरडीसी थाना कविनगर जनपद गाजियाबाद, राजीव पुत्र ओमप्रकाश निवासी पंलजरी थाना सरोजनीनगर दिल्लीए संदीप जिन्दल पुत्र मूलचन्द जिन्दल निवासी सी.201 नेहरुनगर थाना सिहानीगेट गाजियाबाद



0 comments:
Post a Comment