एनसीआर क्षेत्र में वाहन चोरी करने वाले गिरोह के 8 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार 8 robber vehicle thieves arrested for vehicle theft gang in NCR area



एनसीआर क्षेत्र से चोरी की गयी 25 मोटर साईकल व चार चाकू, 03 फोन बरामद 
गाजियाबाद, ( संवाददाता थाना )  इन्द्रापुरम पुलिस ने शिवमन्दिर व झुग्गी झोपडी शक्तिखण्ड-4से 8 शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है जिनके कब्जे से 25 मोटर साईकल व 3 मोबाइल 4 चाकू बरामद हुए है । 
पुलिस के अनुसार कल रात गश्त के दौरान 8 वाहन शातिर चारों को गिरफ्तार किया गया । पकड़े गए चोरों में आफताब पुत्र मौ0 कलाम निवासी ग्राम सैदपुर थाना सैदपुरप जिला सीतामंढी बिहार हाल निवासी मकान नं0-292, 25 फुटा रोड इतवार बाजार मदीना मस्जिद के पास विजयनगर गाजियाबाद, मौ0 दानिश पुत्र मौ0 आबिद निवासी मंगली वाला पुल पीर वाली गली थाना कोतवाली जिला बुलन्दशहर , हाल पता- मकान न0-631 नूरानी मस्जिद के पास बाबू खाँ के मकान में नौशाद कबाडी वाली गली खोडा कालोनी थाना खोडा जिला गाजियाबाद,  अंकुर पुत्र सोनपाल निवासी ग्राम इशाक नगर थाना भोजपुर गाजियाबाद,हाल पता- गली नं0-3 शिब्बनपुरी थाना सिहानीगेट गाजियाबाद, भोपाल उर्फ भोकाल पुत्र राकेश कुमार निवासी मकान नं0-656 श्री रविदास वाली गली शिब्बनपुरा थाना सिहानीगेट गाजियाबाद,  दिनेश उर्फ गोविन्दा पुत्र हरीशराज निवासी ग्राम सिकरोड जिला आजमगढ,हाल पता- मकान नं0-286 गली नं0-13 मदीना मस्जिद के पास 25 फुटा रोड इतवार बाजार विजयनगर गाजियाबाद,  मनोज पुत्र राजेन्द्र सिह निवासी ग्राम नगरिया जिला कासगंज हाल पता- गली नं0-23, 25 फुटा रोड इतवार बाजार विजयनगर गाजियाबाद,  महराज पुत्र मौ0 अलाउद्दीन निवासी ग्राम चतुरपट्टी थाना पारु जिला मुजफ्फरपुर बिहार, हालप पता-बी-29 मकान नं0-12, 25 फुटा रोड इतवार बाजार विजयनगर गाजियाबाद तथा सुहैल पुत्र मौ0 इकबाल नि0 जाकिर कालोनी थाना नौचन्दी जिला मेरठ,हाल पत- म0न0-28 गली नं0-27 अजमते मुस्तफा मस्जिद वाली गली थाना फेस-3 नोएडा गौतमबुद्धनगर हैं । पुलिस ने इनके कब्जे व निशानदेही पर 25 मोटरसाईकिल, 3 मोबाईल और चार चाकू बरामद किया है । 
पुलिस का कहना है कि पकड़े गए सभी अभियुक्त शातिर किस्म के वाहन चोर व लूटेरे है, जो अपने साथियों के साथ मिलकर क्षेत्र मे घुम घुमकर मोटर साईकल, स्कूटी आदि को  भीड भाड वाले स्थान जैसे- मोल, अस्पताल, बाजार, सोसायटी आदि जगह पर अपनी मोटरसाईकिल सटाकर खडी करते हुए मास्टर चाबी की मदद से उसका लोक खोलकर चोरी कर मोटर साईकल इक्कठा  करके दूरदराज के क्षेत्रों मे बेच दिया करते थे ।





Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment