गाजियाबाद, ( संवाददाता ) थाना इन्द्रापुरम पुलिस ने कल देर रात शिप्रा अंडरपास से इस्लाम पुत्र कल्लू खंा निवासी गली नं0-5 सरकारी स्कूल के पीछे गाँव ममूरा थाना फेज-3 जनपद गौतमबुद्धनगर को गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से चैकिंग के दौरान एक नाजायज चाकू व चोरी की मोटर साईकल डिस्कवर बरामद हुई है ।
आलाकत्ल एक तमंचा व 2 जिन्दा कारतूस सहित 2 अभियुक्त गिरफ्तार - थाना लोनी पुलिस ने आज सुबह करीब 9.40 बजे बन्थला तिराहा से गोपीचन्द पुत्र होतीलाल निवासी न्यू विकाशनगर लोनी जनपद गाजियाबाद तथा अमित कुमार पुत्र गोपीचन्द निवासी उपरोक्त को गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से आलाकत्ल एक तमंचा 315 बोर व 2 जिन्दा कारतूस बरामद हुए है, जो थाना हाजा के मु0अ0सं0 608ध्17 धारा 302भादवि थाना लोनी से सम्बन्धित है ।


0 comments:
Post a Comment