पीएम मोदी के साथ साथ केंद्रीय मंत्रियो को भी खत लिखा कर्नाटक के दलित छात्रा ने - dalit girl gang raped writes to pm for help bagalkot





बगलकोट: कर्नाटक में गैंगरेप का शिकार हुई एक दलित छात्रा ने पीएम नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखकर इंसाफ की गुहार लगाई है. स्कूल के चपरासी और उसके तीन साथियों पर छात्रा से गैंगरेप का आरोप है.

मामला कर्नाटक के बगलकोट स्थित एक गांव का है. छात्रा ने पीएम मोदी के साथ-साथ केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री मेनका गांधी, राज्य महिला आयोग, जिला पंचायत सदस्य, मंडल आयुक्त और एसपी को भी चिट्ठी भेजी है.


चिट्ठी में छात्रा ने खुद की आपबीती लिखते हुए इंसाफ मांगा है. पीड़िता की शिकायत के मुताबिक, स्कूल के चपरासी विजय कुमार ने उसे एससी/एसटी कोटे का लाभ दिलाने का लालच दिया और उसे कार में बैठाकर बगलकोट ले आया.


रास्ते में उसने छात्रा को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया. जिसके बाद उसने दोस्तों के साथ मिलकर छात्रा से गैंगरेप किया. तीन घंटे बाद वह बेहोशी की हालत में पीड़िता को उसके घर छोड़ गया. पीड़िता की हालत बिगड़ने लगी.


पीड़िता की मां उसे डॉक्टर के पास ले गई. डॉक्टर ने पीड़िता की मां को रेप की जानकारी दी और पुलिस में मामला दर्ज कराने को कहा. पीड़िता के पिता ने समाज के डर से पुलिस में शिकायत नहीं की और उसे परिजनों के घर भेज दिया. फिलहाल पीड़िता का इलाज चल रहा है.

Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment