विजय माल्या के प्रत्यर्पण पर आज ब्रिटेन की अदालत में सुनवाई - vijay mallya dual criminal case london court





भारत के शराब कारोबारी और बैंक डिफॉल्टर विजय माल्या के प्रत्यर्पण पर आज ब्रिटेन की एक अदालत में सुनवाई होनी है. कोर्ट की सुनवाई में भारत माल्या के खिलाफ दोहरे अपराध का मामला उठाएगा. माल्या पर सुनवाई दोपहर 2 बजे के बाद शुरू होगी.

कोर्ट के सामने भारत का पक्ष रखने वाले वकील विजय माल्या के खिलाफ दोहरी आपराधिकता का मामला उठाएंगे. यानी विजय माल्या को सिर्फ भारतीय कानून के तहत आरोपी बताने के साथ, यूके फ्रॉड एक्ट, 2006 के तहत भी आरोपी बताएगा. दरअसल, दो देशों में एक जैसे अपराध को दोहरी आपराधिकता के दायरे में रखा जाता है. ऐसे में भारत माल्या की मुश्किलें बढ़ाकर उसके प्रत्यर्पण की प्रक्रिया को और मजबूती देने की कोशिश करेगा.

भारतीय जांच एजेंसियों ने इस संबंध में बयानों की कॉपी क्राउन प्रोसीक्यूशन सर्विस के वकीलों को सौंप दी है. सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने लंदन जाकर CPS के वकीलों से मुलाकात की थी.

सुनवाई में कोर्ट के सामने ये साबित किया जायेगा कि सौदे या लेनदेन के प्रति माल्या ने ईमानदारी नहीं दिखाई. ऐसे में अगर कोर्ट भारतीय पक्ष की दलीलों की से सहमत हो जाता है तो माल्या को भारत वापस लाने की संभावना बढ़ जाएंगी.

विजय माल्या पर अलग अलग बैंकों के नौ हजार करोड़ रुपये का कर्ज है. बैंकों का कर्ज चुकाने के बजाय माल्या देश छोड़कर फरार हो गये. माल्या 2016 से ही लंदन में हैं. जिसके बाद भारत ने ब्रिटेन सरकार से माल्या को भारत भेजने की अपील की थी. भारत की मांग पर सुनवाई करते हुए लंदन प्रशासन ने माल्या को रेड कॉर्नर नोटिस के आधार पर गिरफ्तार किया था, जिसके बाद उन्हें जमानत मिल गई थी.


Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment