योग दिवस पर अनेक जगह हुए कार्यक्रम Events organized on Yoga Day



सहिबाबाद, ( प्रमुख संवाददाता  )  अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस पर अनेक स्थानों पर योग का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आम लोगों ने मिल कर योग एवं प्रणाम किया तथा योग को स्वच्छ तन और मन के लिये जरूरी बताया गया। 
       भारत विकास परिषद एवं भारतीय योग संस्थान ने वैशाली में अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस पर संयुक्त रूप से योग का आयोजन किया। योग स्थल पर बरसात का पानी भर जाने के बाबजूद लागों में उत्साह कम नहीं था। आईएमई संथान में योग दिवस पर सभी छात्र,शिक्षक एवं गैर शिक्षक कर्मियों ने अपने संस्थान के उपाध्यक्ष प्रो. एचपी गुप्ता के साथ योग दिवस पर प्राणायाम के अलावा अनेक आसन एवं व्यायाम किया। शालीमार गार्डन के एमएस वल्र्ड में योग दिवस मनाया। दूसरा आयोजन नगर निगम के डिप्टी मेयर सरदार सिंह भाटी के ने़त्रृत्व में जवाहर पार्क शालीमार गार्डन में स्थानिय लोगों ने योग एवं प्रणाम किया। राजेन्द्र नगर सैक्टर तीन में योग का आयोजन किया गया, जिसमें योग गुरू शिव कुमार शर्मा ने योग के बारे में लागों को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बिना किसी समस्या के जीवन भर तंदुरुस्त रहने का सबसे अच्छा, सुरक्षित आसान और स्वस्थ तरीका योग है।

बसुंधरा के कई सेक्टरों में आरएसएस और भाजपा द्वारा योग के कार्यक्रम आयोजित किए गए । सेक्टर 3 के लक्ष्मी नारायण मंदिर के समीप स्थित पार्क में बर्षा के बावजूट लोगों में योग का उत्साह भरा पड़ा था । 
        सपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्य मंत्री अखिलेश यादव के आह्वान पर विश्व योग दिवस पर साइकिल चलाओ, सेहत बनाओ, पर्यावरण बचाओ का आयोजन किया। इस अवसर पर शहीद धु्रवलाल यादव पार्क मोहननगर से महानगर उपाध्यक्ष वीरेन्द्र यादव सरदार अवतार सिंह के नेतृत्व में साइकिल रैली  निकाली गयी। रैली को महानगर प्रभारी जेपी कश्यप एवं धर्मवीर डबास ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment