बर्मिंघम: चैंपियंस ट्रॉफी के अंतर्गत रविवार को हुआ भारत और पाकिस्तान के बीच का महामुकाबला एकतरफा बनकर रह गया. विराट कोहली के नेतृत्व वाली टीम इंडिया ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी, दोनों में शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 124 रन (डकवर्थ लुईस नियम) से हरा दिया. बारिश के कारण यह मैच कई बार बाधित हुआ. पाकिस्तान के आमंत्रण पर पहले बैटिंग करते हुए टीम इंडिया ने निर्धारित 48 ओवर में 319 रन बनाए. चार बल्लेबाजों ने अर्धशतक बनाए. रोहित शर्मा ने सर्वाधिक 91, विराट कोहली ने नाबाद 81, शिखर धवन ने 68 और युवराज सिंह ने 53 रन का योगदान दिया. हरफनमौला हार्दिक पांड्या ने भी 6 गेंद पर नाबाद 20 रन का योगदान दिया. बाद में बारिश के कारण लक्ष्य को दो बार संशोाधित करना पड़ा. पहले पाकिस्तान को 48 ओवर में 324 रन बनाने का लक्ष्य दिया गया, लेकिन इस लक्ष्य को भी बदलना पड़ा. बाद में बारिश के कारण लक्ष्य को संशोधित कर 41 ओवर में 289 रन दिया गया. जवाब में पाकिस्तानी टीम महज 164 रन बनाकर आउट हो गई. वहाब रियाज चोट (एबसेंट हर्ट) के कारण बैटिंग के लिए नहीं उतरे. पाकिस्तान के बल्लेबाजों में अजहर अली के 50 और मोहम्मद हफीज के 33 रन ही उल्लेखनीय रहे. भारत की ओर से उमेश यादव ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए. मैच में 32 गेंदों पर 53 रन की ताबड़तोड़ पारी खेलने वाले युवराज सिंह मैन ऑफ द मैच रहे.
एकतरफा बनकर रह गया भारत और पाकिस्तान के बीच का महामुकाबला - india thrash pakistan by 124 runs

0 comments:
Post a Comment