साथियों,
आज के समय में पूरा विश्व अशान्त है । हर एक व्यक्ति दूसरे का दुश्मन बना हुआ है । लोगों में सहनशीलता खत्म होती जा रही है । साथ ही मानवता भी समाप्त हो गया है । हम सब लालच और स्वार्थ में अंधे होते जा रहे हैं । क्या ऐसा ही समाज, राज्य, देश व विश्व हमें चाहिए ? अगर नहीं - तो आइए आपस में और विश्व में शान्ति का पैगाम लाने के लिए हम सब क्यों न ‘‘ शान्तिदूत ’’ बन जाए । महाभारत के बाद आज फिर एक ‘‘ शान्तिदूत ’’ की आवश्यकता है, जो विश्व में शान्ति का पैगाम फैला सके ।
आप सब के सहयोग और आर्शीवाद से ‘‘ शान्तिदूत डाॅट नेट ’’ न्यूज पोर्टल की सफलता के बाद आपके सेवा में ला रहे हैं - ‘‘ सर्वोदय शान्तिदूत ’’ न्यूज पेपर । फिलहाल यह विकली है, लेकिन यह गांव, किसान और परेशान का साथी बनेगा मुझे पूरा विश्वास है । तो आइए, इस शान्तियुद्ध में आपकी आहुति की आवश्यकता है । मिलकर एक साथ विश्व में शान्ति की परिकल्पना को पूर्ण करें । ज्यादा - ज्यादा जुड़कर इसे आगे बढ़ाए ।
धन्यवाद
आपका
संजय त्रिपाठी ( संपादक )
सर्वोदय शान्तिदूत
Tripathi.sanjay290@gmail.com
M. N. - 9650345583



0 comments:
Post a Comment