सहिबाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) खेतान पब्लिक स्कूल सेक्टर 5 राजेन्द्र नगर के प्रवंधकों द्वारा 35 छात्रों का नाम काट कर स्कूल से निकाल देने तथा घर वापस भेज देने से अभिभावकों में रोष है तथा वे स्कूल के गेट के आगे अनिश्चित कालीन धरने पर बैठ गये हैं।
धरने पर बैठे अभिभावकों को अपना समर्थन देने के लिये पहुंचे कांग्रेसी नेता नरेन्द्र राठी ने बताया कि स्कूल प्रवंधकों ने मनमानी बिल्डिंग फीस व प्रवेश शुल्क नहीं देने पर 35 बच्चों का नाम स्कूल से काट दिया है यह सरासर गैरकानूनी है। उनकी पार्टी स्कूल के खिलाफ छात्रों के पक्ष में हमेशा खड़े रहेंगे। उन्होंने बताया कि सिने अभिनेता व कांगेस पार्टी के नेता राजबब्बर धरना स्थल पर सोमवार को आएंगे। इसके अलावा भाजपा,बसपा व सपा ने भी अपना समर्थन दिया है। इस अवसर पर अभिभावकों ने खेतान पब्लिक स्कूल प्रवंधकों का पुतला फूंक कर अपना विरोध व्यक्त किया।



0 comments:
Post a Comment