साहिबाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) जिला प्रशसन ने शनिबार को हिंडनपार क्षेत्र साहिबाबाद की डीएलएफ कलोनी एवं पप्पू कलोनी में सात स्थानों पर चल रहे पानी के अवैधे प्लांट सील कर दिये।
पानी माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई के लिये एडीएम सिटी प्रीति जयसवाल पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंची तथा उन्होंने प्लांट मालिकों से प्लांट चलाने के लाइसेंस मांगे। लाइसेंस नहीं दिख पाने के चलते प्लांट सील कर दिये गये। इस कार्रवाई में डीएलएफ कलोनी के चार तथा पप्पू कलोनी के तीन पानी के अवैध प्लांट सील किये गये।
इस अवसर पर एडीएम सिटी प्रीति जयसवाल ने बताया कि यह कार्रवाई आगे भी चलती रहेगी तथा प्राकृतिक संसाधनों का अवैध दोहन नहीं कराने दिया जायेगा। अभी उन्होंने डीएलएफ कलोनी एवं पप्पू कलोनी में अवैध रूप से चल रहे पानी के सात प्लांट को सील किया है। यह अवैध पानी के प्लांट जिला प्रशासन की अनुमति के बिना चलाये जा रहे थे।
दूसरी ओर कुछ छूट भैया नेता भी इन कालोनियों में सक्रिय हो गये हैं तथा वे प्लांट चलाने वाले लोगों को गुमराह करने की कोशिश में लगे हुए हैं। छुट भैया नेता कह रहे हें कि वे पैसा देंगे तो वे उनके प्लांट में लगी सील को खुलवा देंगे।



0 comments:
Post a Comment