युवक से मोबाइल लूटा Mobile looting



इंदिरापुरम, ( प्रमुख संवाददाता )  थाना इंदिरापुरम क्षेत्र में काला पत्थर के पास सोमवार देर रात घर पैदल जा रहे एक निजी कंपनी के कर्मचारी से मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने मोबाइल फोन लूट लिया। डरे सहमे पीड़ित ने घर पहुंचकर परिजनों और पुलिस को घटना की जानकारी दी।
        थाना इंदिरापुरम क्षेत्र के न्याय खंड- एक में परिवार के साथ रहने वाले नवीन चंद्र नोएडा की एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। सोमवार रात करीब साढ़े 10 बजे वह काला पत्थर कट पर आॅटो से उतरे। हाईवे को पार कर वे पैदल  ही घर की ओर जा रहे थेे। इसी दौरान उन्हें एक फोन काल आ गयी । वे मोबाइल पर बात कर रहे थे तभी पीछे से आए मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने झपंट्टा मारकर उनसे मोबाइल फोन लूट लिया। उन्होंने शोर मचाया और बदमाशों के पीछे भागे लेकिन बदमाश तेजी से मंगल चैक की ओर फरार हो गए। नवीन चंद ने घर पहुंचकर पहले परिवार वालों को मामले की जानकारी दी तथा मंगलवार की सुबह थाना इंदिरापुरम पुलिस से शिकायत की। अव पुलिस मामले की जांच कर रही है।




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment