जुआ खेलते 2 अभियुक्त गिरफ्तार Gambling 2 accused arrested



गाजियाबाद, ( संवाददाता )  थाना मुरादनगर पुलिस ने कल शाम जुनियर हाईस्कूल ग्राम कनौजा से अभियुक्तगण राहुल सैनी पुत्र राजेश सैनी निवासी ग्राम कनौजा थाना मुरादनगर जनपद गाजियाबाद तथा भोपाल सैनी पुत्र प्रेम सैनी निवासी ग्राम कनौजा थाना मुरादनगर जनपद गाजियाबाद को हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते समय गिरफ्तार किया  है। जिनके कब्जे से ताश के 52 पत्ते व 320 रूपये नकद बरामद हुए है।

150 पव्वा देशी शराब सहित एक अभियुक्त गिरफ्तार - थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस ने  कल रात समय 21.20 बजे गढी कटईया कट पुस्ता रोड से अभियुक्त रामबीर पुत्र गुमानी निवासी जीवन गेट पूजा कालौनी थाना ट्रोनिका सिटी जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से 150 पव्वा देशी शराब हरियाण मार्का बरामद हुई है।

300 ग्राम गांजा सहित 1 अभियुक्त गिरफ्तार - थाना सिहानीगेट पुलिस ने कल देर रात समय 22ः35 बजे मेरठ रोड फुट ओवर ब्रिज के पास पटेलनगर से अभियुक्त लक्की पुत्र शिवम निवासी शिवा चाॅट वाले के मकान में किराये पर कालौनी सिब्बनपुरा थाना सिहानीगेट जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से 300 ग्राम गांजा बरामद हुआ है।


48 पव्वे सहित 1 अभियुक्त गिरफ्तार - थाना सिहानीगेट पुलिस ने आज सुबह  समय 08ः20 बजे पार्किंग के सामने घूॅंकना से अभियुक्त राजू पुत्र मनोहर निवासी ब्रहम्पुरी घूॅकना थाना सिहानीगेट जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से 48 पव्वे अंग्रेजी शराब हरियाणा मार्का बरामद हुई है।




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment