हुक्का बार पर छापा, चार दबोचे Raid on hookah bar



इंदिरापुरम, ( प्रमुख संवाददाता )  थाना इंदिरापुरम पुलिस ने सोमवार की देर शाम लोटस पोण्ड मार्किट में चल रहे एक हुक्का बार पर छापा मार कर चार लोगों को हुक्का तथा तम्बाकू के साथ गिरफ्तार किया है। खास बात यह है कि थानाध्यक्ष इंदिरापुरम अपने थाना क्षेत्र में चल रहे अवैध धंधों को रोक पाने में असफल रहने के कारण खुद नप गये।
        जानकारी के अनुसार जिले के पुलिस कप्तान एचएन सिंह ने सभी थानाध्यक्षों को सख्त निर्देष दिये थे कि वे अपने अपने क्षेत्र में चल रहे अवैध कराबारों को बंद करायें तथा अवैध धंधों में लिप्त लोगों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाय। आरोप है कि बार बार की चेताबनी के बाबजूद थाना इंदिरापुरम अध्यक्ष प्रदीप त्रिपाठी अवैध धंधों को नहीं रोक पाये लिहाजा उनका सोमवार की शाम को तबादला कर दिया गया तथा अभी तक उनकी जगह पर किसी को भी तैनात नहीं किया गया है। 
   इसके साथ ही थाना इंदिरापुरम पुलिस ने एक अवैध रूप से चल रहे हुक्काबार पर छापा मार कर वहां से लव भारद्वाज पुत्र संजय शर्मा निवासी 10/68 वसुन्धरा, गाजियाबाद,आशू सैफी पुत्र जलाल खान निवासी ई 46 शशी गार्डन ,मयूर विहार, दिल्ली, जय सहानी पुत्र संजय सहानी निवासी 26 अपर, ग्राउण्ड फ्लोर श्याम नगर थाना गीता कालौनी दिल्ली तथा उसके भाई दीपक सहानी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 550 ग्राम तम्बाकू व दो हुक्का बरामद किये  हैं। इस छापे मारी से यह साफ हो गया कि थाना इंदिरापुरम क्षेत्र में अवैध नसे के कारोबार चल रहे थे लेकिन थानाध्यक्ष प्रदीप त्रिपाठी किन्हीं कारणों से चुप्पी साधे रहे। 




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment