दो वांछित गिरफ्तार Two desirous arrest



साहिबाबाद, ( प्रमुख संवाददाता )  थाना साहिबाबाद पुलिस ने मंगलवार की भोर में तुलसी निकेतन क्षेत्र से एक मामले में दो वांछित लोगों को गिरफ्तार कर उनसे एक हजार रूपये तथा अवैध हीथियार बरामद किये हैं।
      पुलिस के अनुसार तुलसीनिकेतन मन्दिर के पास से  कपिल उर्फ घपला पुत्र तेजपाल निवासी भौपुरा थाना साहिबाबाद तथा राॅकी पुत्र नौसे निवासी 917 तुलसी निकेतन थाना साहिबाबाद जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार कर उनसे चोरी के एक हजार रूपये तथा दो अवैधचाकू बरामद किये गये हैं। 
      इसके अलावा थाना साहिबाबाद पुलिस ने सोमबार की देर शाम गुल मोहर गार्डन से निखिल पुत्र कंचन सिंह निवासी गली दो  चित्रकूट कालौनी अर्थला साहिबाबाद को गिरफ्तार किया है । पुलिस ने  उसके कब्जे से एक देशी पिस्टल 32 बोर मय चार कारतूस बरामद हुये है। 




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment