पंजाब पुलिस की इंटेलिजेंस विंग ने जारी किया अलर्ट , पानी के रास्ते भारत की सीमा में पर बड़ी आतंकी वारदात की आशंका - punjab police alert terrorist instruction special training under water




चंडीगढ़: पंजाब पुलिस की इंटेलिजेंस विंग ने एक अलर्ट जारी किया है. इस एलर्ट के मुताबिक आतंकी संगठनों तहरीक-ए-आजादी जम्मू-कश्मीर (TAJK) की स्टूडेंट विंग और अल मोहम्मदिया स्टूडेंटस (AMS) के आतंकियों को अंडर वॉटर ट्रेनिंग दी गई है. अब इन्हें पानी के रास्ते भारत की सीमा में भेजकर किसी बड़ी आतंकी वारदात को अंजाम देने के लिए भेजा गया है.

इन आतंकियों को भारत की नदियों में बने महत्वपूर्ण डैम, हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट्स, अन्य बिजली प्रोजेक्ट और नदी के किनारों के नजदीक मौजूद सैन्य ट्रेनिंग कैंपस को भी टारगेट करने के निर्देश दिए गए हैं. पानी में घंटों बने रहने के लिए इनको कुछ खास तरह के उपकरण दिए गए हैं.

जिनकी मदद से नदियों के लंबे वॉटर चैनल्स में ये पानी के भीतर घंटो तक रह सकते हैं. इन्हें भारत की सीमा में आकर बड़े आतंकी हमले करने के निर्देश दिए गए हैं. पंजाब पुलिस ने अपने इस अलर्ट में अपने तमाम रेंज के IG और DIG को अपने-अपने इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद करने के निर्देश दिए हैं.

अधिकारियों को किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखने के लिए कहा गया है. इस अलर्ट के बाद पंजाब की जो नदियां पाकिस्तान से होकर आती हैं. उन पर खास नजर रखी जा रही है. भाखड़ा डैम और अन्य डैम वाले इलाकों की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है.



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment