पेरिस: भारत के रोहन बोपन्ना और कनाडा की गैब्रिएला डाब्रोवस्की की जोड़ी ने प्रतिष्ठित फ्रेंच ओपन टूर्नामेंट के मिक्स्ड डबल्स वर्ग का खिताब जीत लिया है. भारतीय-कनाडाई जोड़ी ने टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में कोलंबिया के राबर्ट फारा और जर्मनी की लीना ग्रोएनेफील्ड की जोड़ी को 2-6, 6-2, 12-10 से शिकस्त दी. गौरतलब है कि इससे पहले बोपन्ना और कनाडा की गैब्रिएला की सातवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी ने सेमीफाइनल में तीसरी वरीयता प्राप्त आंद्रिया हलावास्कोवा और एडुआर्ड रोजर वेसलीन को 7-5, 6-3 से हराकर खिताबी मुकाबले में स्थान बनाया था.
बोपन्ना दूसरी बार किसी ग्रैंडस्लैम के फाइनल में पहुंचे थे. वह 2010 में पाकिस्तान के ऐसाम उल हक कुरैशी के साथ अमेरिकी ओपन पुरूष युगल फाइनल में पहुंचे थे जिसमें उन्हें बाब और माइक ब्रायन ने हराया था. अब तक भारत के लिएंडर पेस, महेश भूपति और सानिया मिर्जा ही ग्रैंडस्लैम खिताब जीत सके हैं. फ्रेंच ओपन में पेस और सानिया के बाहर होने के बाद बोपन्ना ही टूर्नामेंट में अकेले भारतीय बचे थे.



0 comments:
Post a Comment