कपिल शर्मा की पुरानी टीम ने सलमान खान के साथ सूट किया 'सुपरनाइट विद ट्यूबलाइट' - supernight with tubelight salman khan chooses sunil grover over kapil sharma





नई दिल्ली: बॉलीवुड के 'दबंग' सलमान खान आने वाली फिल्म 'ट्यूबलाइट' का इन दिनों जोर-शोर से प्रमोशन कर रहे हैं. हाल ही में सलमान ने फिल्म के प्रमोशन के तहत एक स्पेशल एपिसोड शूट किया, जिसका नाम रखा 'सुपरनाइट विद ट्यूबलाइट'. सोनी टीवी के लिए सलमान ने इस प्रमोशनल एपिसोड की शूटिंग शनिवार को की है. सबसे चौंकाने वाली बात यह थी कि सलमान इस दौरान कॉमेडियन कपिल शर्मा की पुरानी टीम के साथ मौज-मस्ती करते दिखाई दिए. बेशक ऐसा होना कपिल शर्मा के लिए किसी झटके से कम नहीं होगा!
 
कपिल शर्मा की पुरानी टीम सुनील ग्रोवर, अली असगर, सुगंघा मिश्रा, संकेत ने सलमान खान के साथ ईद पर रिलीज होने वाली फिल्म का प्रमोशनल एपिसोड सूट किया. कई महीनों बाद सुनील ग्रोवर डॉक्टर मशहूर गुलाटी बने और सलमान खान का इलाज करते दिखाई दिए. सलमान के भाई सोहेल खान भी उनके साथ मौजूद रहे.

गौरतलब है कि 16 मार्च को मेलबर्न से लौट रहे कपिल शर्मा ने उनके टीम मेंबर्स और फ्लाइट में बैठे लोगों के साथ बदसलूकी की थी. कथित तौर पर जब एयर होस्टेस ने उन्हें ड्रिंक्स सर्व करने के लिए मना किया, तो फ्लाइट में उन्होंने हंगामा किया. जब शो में मशहूर गुलाटी का किरदार निभाने वाले सुनील ग्रोवर ने उन्हें रोका, तो कपिल ने पहले उनके साथ गाली-गलौच की, फिर उनपर सरेआम हाथ तक उठा दिया.

जब इस मामले ने सुर्खियां बटोरी तो कपिल ने ट्विटर पर सुनील ग्रोवर से माफी मांगी. लेकिन सुनील ने यह कहकर माफ करने से इनकार कर दिया कि, "350 लोगों के बीच बेइज्जत करने के बाद सॉरी बोलने का मतलब नहीं". सुनील ने बड़े तीखे शब्दों में कपिल को खरी-खोटी सोशल मीडिया पर सुनाई. इसके बाद वे सेट पर नहीं लौटे. सुनील ग्रोवर के बाद अली असगर, चंदन प्रभाकर, सुगंघा मिश्रा ने भी 'द कपिल शर्मा शो' से किनारा कर लिया था.

Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment