पीएमएल-एन ने नवाज शरीफ को हटाने के षड्यंत्र का आरोप लगाया- Pml-n Blames Conspiracy To Remove Nawaz Sharif



लाहौर: पाकिस्तान में सत्तारूढ़ पीएमएल-एन पार्टी ने आज आरोप लगाया कि देश में ‘संवैधानिक संस्थानों’ के पीछे छुपे कुछ लोग प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को मुख्य धारा की राजनीति से हटाने के लिए ‘हाईप्रोफाइल’ पनामा दस्तावेज मामले का इस्तेमाल करके एक ‘व्यवस्थित षड्यंत्र’’ रच रहे हैं. एक सप्ताह से कम समय में यह दूसरी बार है जब शरीफ की पार्टी ने पाकिस्तान के शक्तिशाली प्रतिष्ठान पर नागरिक सरकार को सत्ता से हटाने के षड्यंत्र का आरोप लगाया है जबकि शक्तिशाली सेना और न्यायपालिका के साथ उसके संबंधों में तनाव है.

गत पांच जून को शरीफ ने कहा था कि ‘कुछ लोग’ उनकी सरकार के खिलाफ षड्यंत्र रच रहे हैं. उनकी सूचना मंत्री मरियम औरंगजेब ने यह कहते हुए प्रतिष्ठान पर सीधे-सीधे अंगुली उठायी थी कि शरीफ के पुत्र की संघीय न्यायिक अकादमी में जेआईटी का सामना करते हुए तस्वीर सोशल मीडिया पर लीक करने के पीछे उसका हाथ है और यह शरीफ परिवार को ‘अपमानित’ करने के अभियान का हिस्सा है.

शरीफ के रिश्तेदार एवं जल एवं उर्जा मंत्री आबित शेर अली ने आज कहा कि कुछ व्यक्ति प्रधानमंत्री को राजनीतिक व्यवस्था से हटाने के लिए एक षड्यंत्र रच रहे हैं. अली ने पनामा दस्तावेज मामले का उल्लेख करते हुए कहा, ‘हम नवाज शरीफ को राजनीतिक व्यवस्था से हटाने के किसी भी निर्णय को स्वीकार नहीं करेंगे.’ पनामा दस्तावेज लीक मामले में शरीफ और उनके बच्चों के खिलाफ उनके कथित विदेशी परिसम्पत्तियों को लेकर जांच जारी है.अली ने कहा, ‘‘कुछ लोग संवैधानिक संस्थानों (जैसे उच्चतम न्यायालय) के पीछे छुपकर नवाज को हटाने के फार्मूले पर काम कर रहे हैं. हम यह होने नहीं देंगे क्योंकि यदि ऐसा हुआ तो लाखों लोग सड़कों पर उतर आएंगे.’’



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment