जीएसटी के लागू होने की शुरुआती दौर में लोगों को समस्याएं झेलनी पड़ सकती है: वेंकैया नायडू - Venkaiah naidu on gst initially there willl be problems





नई दिल्ली: शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू ने सोमवार को सरकार कि तरफ से पहली बार जीएसटी लागू होने के बाद होने वाले समस्याओं का जिक्र किया है. उन्होने कहा कि जीएसटी के लागू होने की शुरुआती दौर में लोगों को समस्याएं झेलनी पड़ सकती है.

मोदी सरकार अब तक जीएसटी को लेकर आश्वस्त नजर आ रही थी. यह ऐसा पहला मौका है जब सरकार का कोई मंत्री जीएसटी से होने वाले समस्याओं के बारे में बात कि है. वेंकैया नायडू ने हालांकि उन समस्याओं के हल के बारे में भी बात कि है. उन्होंने कहा कि जीएसटी लागू होने के बाद उपजने वाले समस्याओं को जल्द ही ढूंढ लिया जाएगा. और जीएसटी काउंसिल उन समस्याओं को हल करने की कोशिश करेगी.


बता दें कि जीएसटी 30 जून को आधी रात से पूरे देश में लागू होने वाली है. जम्मू-कश्मीर को छोड़कर देश के सभी राज्यों में जीएसटी अधिनियम पारित कर दिया गया है. जिसे लेकर पूरे देश में असंजस का माहौल है. व्यापारियों से लेकर आम आदमी तक नए टैक्स नीति को लेकर कई सवाल हैं.

जीएसटी से देश में आने वाले बदलावों के बारे में सारी बातें किसी को भी स्पष्ट पता नहीं है. ऐसे में जीएसटी के लागू हो जाने के बाद ही लोगों के सवालों के उत्तर और इसके परिणाम सामने आएंगे.

Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment