मैं बड़े ध्यान से भारत की तरफ देख रहा हूं कि पूरे देश में एक कर व्यवस्था कैसे होता है: गूगल के सीईओ - sundar pichai talk to narendra modi about gst





नई दिल्ली: पीएम मोदी के 25 जून (रविवार) को वॉशिंगटन में अमेरिकी कंपनियों के शीर्ष अधिकारियों के साथ मुलाकात के बाद गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा कि हर कोई भारत में निवेश करने को लेकर उत्सुक हैं. वो भी इस तरफ देख रहे हैं. पिचाई ने कहा कि अमेरिकी कंपनी के सीईओ के गोलमेज सम्मेलन में पीएम मोदी से कई योजनाओं पर चर्चा हुई.

सीईओ राउंड टेबल में मोदी के साथ हुई बातचीत के बारे में पिचाई ने कहा कि अच्छी बातचीत हुई. हमने कई योजनाओं के बारे में बातचीत की. इसपर भी चर्चा हुई कि कैसे दोनों देश एक-दूसरे के साथ और बेहतर कर सकते हैं.

मुलाकात के बाद अपनी प्रतिक्रिया देते हुए गूगल के सीईओ ने देश में एक जुलाई से लागू होने वाले नए कर व्यवस्था जीएसटी के बारे में भी अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि पूरे देश में एक कर व्यवस्था लागू करना बहुत मुश्किल था लेकिन आप ऐसा तभी कर सकते हैं जब आप सुधारों के लिए वाकई गंभीर हों. मैं बड़े ध्यान से भारत की तरफ देख रहा हूं कि ऐसा कैसे होता है?

अपने दो दिनों की यूएस यात्रा के पहले दिन पीएम मोदी ने अमेरिकी कंपनियों के सीईओस के साथ मुलाकात की और इस दौरान पीएम मोदी ने भारत के विकास यात्रा को उनके सामने रखा.

इस बैठक में एपल के टिम कुक, माइक्रोसॉफ्ट के सत्य नडेला, गूगल के सुंदर पिचाई, सिस्को के जॉन चैंबर्स और अमेजन के जेफ बेजोस मौजूद थे. मोदी ने उनकी सरकार के पिछले तीन साल में उठाये गये और निकट भविष्य में उठाए जाने वाले कदमों के बारे में जानकारी दी.

Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment