बिल देख घवराया उपभोक्ता Bill watcher consumer



साहिबाबाद, ( प्रमुख संवाददाता )  शालीमार गार्डन कालोनी में एक उपभेक्ता बिजली का बिल देख कर घवरा गया। उपभेक्ता का बिल अमूमन दो से ढाई हजार का आता था लेकिन बिल आया 38हजार का।
      गौरी शंकर एन्क्लेव,शालीमार गार्डन में चन्दन सिंह रौतेला अपने परिवार के साथ रहते हैं। वे हर महीने नियत तिथि से पहले ही अपना बिजली बिल जमा कर देते हैं। लेकिन इस बार पावर कारपोरेषन ने उनकी नींद ही उड़ा दी है। उनका बिल करीब 38हजार रूपये आया है। बिल कोे देखकर परिवार की नींद ही उड़ गई। कई बार बिजलीघर के चक्कर काटे लेकिन हल नहीं निकला। पावर कारपोरेशन के कर्मचाािरयों ने उनसे कहा गया कि आज ही अपना बिल जमा कर दो नहीं तो आपका कनेक्शन काट दिया जायेगा। यह सुन कर परिवार ने कई से मिलकर अपनी समस्या बताई। दरअसल बिजली की रीडिंग लेते समय मीटर रीडर ने 400 रीडिंग के बजाय रीडिंग चार हजार लिख दी। नतीजा यह हुआ कि उपभोक्ता का बिल 38हजार का हो गया। वे शुक्रवार को विभाग के एसडीओ से मिले तथा अपनी समस्या बतायी। एसडीओ ने आज फिर उनके घर एक कर्मचारी को भेज कर मीटर की रीडिंग लाने को कहा। तब पता चला कि मीटर रीडर की गलती से यह परेशानी हुई है। एसडीओ ने दोबारा बिल बना कर उपभेक्ता को दिया और समस्या का समाधान हुआ।







Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment