![]() |
लुटेरों की जानकारी देते एसएसपी एचएन सिंह।
|
साहिबाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) करहैड़ा गांव के पास एक पैट्रोल पंप के मालिक से गन प्वाइंट पर बारह लाख कैश लूटने वाले सात लुटेरों को गिरफ्तार कर उनसे लूट की रकम से खरीदी गयी एक लक्जरी कार,चार लाख कैश तथा हथियार बरामद किये हैं। इस लूट में पैट्रोल पंप का एक पूर्व कर्मचारी भी शामिल था।
एसएसपी गाजियाबाद एचएन सिंह ने बताया कि साहिबाबाद थाना क्षेत्र में करहैड़ा गांव के पास स्थित महालक्ष्मी पैट्रोल पंप के मालिक रबिंद्रपाल सिंह चैहान से 12जून को कैश लूटने बाले सात बदमाशों को गिरफ्तार कर उनसे लूट की रकम में से खरीदी गयी एक लक्जरी कार स्विफ्ट,नकद चार लाख पांच हजार कैश तथा एक पिस्टल,एक चापड़, पांच तमंचे, के अलावा लूट में प्रयोग दो बाइक बरामद की हैं।
इस लूट की बारदात को अंजाम देने के लिये पैट्रोल पंप का एक पूर्व कर्मचारी भी लुटेरों के साथ था। गिरफ्तार बदमाशों के नाम दीपक शर्मा पुत्र किशन शर्मा निवासी गसंव सूरी मथूरा,हाल निवासी शालीमारगार्डन साहिबाबाद, अखिलेश पुत्र उदयबीर निवासी लाल बांग लोनी,दीपक यादव पुत्र श्रीपाल यादव निवासी ऋशी मार्केट लोनी,राहुल पांचाल पुत्र अनिल निवासी मेन रोड टीला लोनी,मकसूद पुत्र हाजी महबूब निवासी टीला लोनी,रबिन्द्र यादव पुत्र रामेश्वर निवासी गांव हुसेनपुर गंघीरी अलीगढ़ हाल 150 गली दो कराबल नगर दिल्ली तथा उदयबीर पुत्र गांबिंद निवासी लालबाग लोनी हैं।



0 comments:
Post a Comment