मेरठ में कश्मीरी छात्र को पीटा Kashmiri student beaten in Meerut



मेरठ,  (भाषा) उ}ार प्रदेश में मेरठ स्थित चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर में कुछ नकाबपोश बाइक सवार युवकों द्वारा एक कश्मीरी छात्र को पीटे जाने का मामला सामने आया है।

पुलिस के अनुसार कश्मीर निवासी अनीस खान चौधरी चरण सिंह विवि में एमएससी जूलॉजी द्वितीय सेमेस्टर का छात्र है। छात्र द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार शनिवार रात वह बाहर से खाना खाकर परिसर स्थित हॉस्टल लौट रहा था। हॉस्टल के पास बाइक सवार कुछ नकाबपोश युवकों ने बीच रास्ते में उसे रोका और नाम,पता पूछा तथा फिर पिटाई करनी शुर कर दी। किसी तरह जान बचाकर अनीस ने हॉस्टल पहुंचकर साथी छात्रों को घटना की जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार तहरीर के आधार पर अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं जिनकी मदद से हमलावर युवकों की शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे हैं।



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment