- धार्मिक भावनाओं को भड़काकर हिंसा फैलाने वाली सांप्रदायिक ताकतों के विरोध में एकजूट संघर्ष का आहवाहन
- नेताओं और सांप्रदायिक ताकतों के गठजोड़ की तुरंत जांच करने की मांग उठायी
नई दिल्ली, ( विशेष संवाददाता ) आज, क्रान्तिकारी युवा संगठन के कार्यकर्ताओं ने अन्य जनवादी संगठनों और दिल्ली भर के जनवादी लोगों के साथ मिलकर जंतर-मंतर पर बढ़ती सांप्रदायिक हिंसा की घटनाओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में हिस्सेदारी निभाई| ज्ञात हो कि देश में पिछले कुछ सालों में भीड़ द्वारा सांप्रदायिक हिंसा की घटनाएं बढ़ी हैं| सांप्रदायिक भीड़तन्त्र की गैर-कानूनी हरकतों को आरएसएस-भाजपा सरकार प्रोत्साहित कर रही है, ताकि देश में समुदायों के बीच नफरत को बढ़ाया जा सके| ज्ञात हो कि आज देश में आर्थिक संकट है और किसान अपनी समस्याग्रस्त स्थिति के खिलाफ सरकार का विरोध कर रहे हैं| मगर इन समस्याओं को सुलझाने कि जगह आरएसएस-भाजपा सरकार इस तरह के छोटे-छोटे दंगे भड़का कर जनता का असली मुद्दों से ध्यान हटाना चाहती है|
हरियाणा के भल्लाभगढ़ और झारखण्ड में पिछले दिनों हुई सांप्रदायिक हिंसा की घटना इस तरह की अन्य घटनाओं में मात्र एक कड़ी है| भाजपा सरकार के केंद्र में आने के बाद से ही मुसलमान अल्पसंख्यक समुदाय दहशत की स्थिति में रहने को मजबूर है| ज्ञात हो कि बल्लभगढ़ की यह घटना तब घटी जब जुनैद और उसके भाइयों को सांप्रदायिक भीड़ ने गाय का मांस खाने और पाकिस्तान का समर्थन करने के झूठे इलज़ाम लगाते हुए हमला किया| इस हमले में जुनैद की मृत्यु हो गयी| और झारखण्ड की घटना में भी कमरुद्दीन खान पर भी भीड़ का हमला भी इसी प्रकार हुआ था| ज्ञात हो कि इस तरह की घटनाएँ बिना सांप्रदायिक ताकतों को सरकार की शह मिले नहीं हो सकतीं|
क्रान्तिकारी युवा संगठन सांप्रदायिक हिंसा की वारदात को अंजाम देने वाले असामाजिक तत्वों को सरकार द्वारा बढ़ावा और संरक्षण दिए जाने की कड़ी निंदा करता है और पिछले 5 में हुईं सांप्रदायिक हिंसा की सभी घटनाओं की जल्द से जल्द सीबीआई तहकीकात की मांग करता है| साथ ही राजनैतिक पार्टियों, नेताओं, सांप्रदायिक ताकतों और पुलिस के गठजोड़ को भी छानबीन का एक बिंदु बनाये जाने की भी मांग करता है, जिससे सांप्रदायिक हिंसा की घटनाओं पर रोक लग सके| | इसके साथ ही देश की सभी जनवादी ताकतों और लोगों से क्रांतिकारी युवा संगठन यह आह्वान करता है कि सांप्रदायिक उन्माद के खिलाफ एकजुट हों|




0 comments:
Post a Comment