संजय गुप्ता भारतीय प्रबंधन संस्थान, अमृतसर की सोसायटी और बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के अध्यक्ष नियुक्त किये गये Sanjay Gupta was appointed Chairman of the Indian Institute of Management, Amritsar and Board of Governors



नई दिल्ली, ( विशेष संवाददाता )  जागरण प्रकाशन लिमिटेड के सीईओ एवं पूर्णकालिक निदेशक श्री संजय गुप्ता को पांच साल की अवधि के लिए भारतीय प्रबंधन संस्थान, अमृतसर की सोसाइटी और संचालक मंडल (बोर्ड ऑफ गवर्नर्स) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इनकी नियुक्ति 23 जून, 2017 से प्रभावी मानी जाएगी।

श्री संजय गुप्ता 2014 से दैनिक जागरण के मुख्य संपादक हैं और जागरण समूह से दो दशकों से अधिक समय से जुड़े हुए हैं। श्री गुप्ता 2004 से 2009 तक भारतीय प्रबंधन संस्थान, लखनऊ में बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के सदस्य के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उन्होंने 2003 से 2011 तक इलाहाबाद स्थित मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के सदस्य के रूप में काम किया है।

हाल ही में श्री गुप्ता को अप्रैल 2017 में एआईएमए मैनेजिंग इंडिया पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वे श्री पूर्णचंद गुप्त स्मारक ट्रस्ट के सदस्य हैं जिसके तहत देश के विभिन्न हिस्सों में कई स्कूल, कॉलेज और संस्थान चल रहे हैं। 




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment