ट्रंप के फैसले के विरोध में प्रेस सचिव सीन स्पाइसर - ने दिया इस्तीफा- sean spicer white house press secretary resigns reject donald trump request



वॉशिंगटन: अमेरिका में व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव सीन स्पाइसर ने नए संचार निदेशक के पद पर न्यूयॉर्क के फाइनेंसर एंथनी स्कारामुची की नियुक्ति के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फैसले के विरोध में शुक्रवार (21 जुलाई) को अपने पद से इस्तीफा दे दिया. स्पाइसर ने आज (शुक्रवार, 21 जुलाई) सुबह व्हाइट हाउस में बैठक में राष्ट्रपति को बताया कि वह व्हाइट हाउस के नए संचार निदेशक के लिए उनकी पसंद से सहमत नहीं है.

न्यूयॉर्क टाइम्स की खबर में कहा गया है, ‘‘राष्ट्रपति ने स्पाइसर से पद पर बने रहने का अनुरोध किया, लेकिन स्पाइसर ने ट्रंप को बताया कि उनका मानना है कि यह नियुक्ति एक बड़ी गलती है.’’ बाद में व्हाइट हाउस ने इस खबर की पुष्टि की.

व्हाइट हाउस में मई से संचार निदेशक का पद खाली है. उस समय माइक डुबके ने इस पद से इस्तीफा दे दिया था जो ट्रंप प्रशासन के लिए पहला झटका था. स्पाइसर संचार निदेशक से जुड़ी जिम्मेदारियों को अंतरिम रूप से संभाल रहे थे और उन्होंने स्कारामुची को नियुक्त करने के ट्रंप के फैसले का कड़ा विरोध किया था.


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कानूनी टीम के प्रवक्ता ने दो महीने के अंदर ही अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. इस मामले की जानकारी रखने वाले लोगों ने 'पोलिटिको न्यूज' से गुरुवार (20 जुलाई) को कहा, मार्क कोरलो व्हाइट हाउस (अमेरिकी राष्ट्रपति का आधिकारिक निवास) की कार्यप्रणाली और अलग अलग गुटों और वकीलों से रोजमर्रा की बहस से परेशान हो गए थे.

वह इस बात को लेकर भी चिंतित थे कि उन्हें विभिन्न मामलों में सच बताया जा रहा है या नहीं. कोरलो विशेष वकील रॉबर्ट म्यूलर के काफी नजदीकी रहे हैं. रॉबर्ट रूस से संबंधित जांचों का नेतृत्व कर रहे हैं. उन्होंने कोरलो की सार्वजनिक रूप से तारीफ की थी.

'पोलिटिको न्यूज' की रिपोर्ट के अनुसार, पूर्व प्रवक्ता ने एक सहयोगी को बताया कि व्हाइट हाउस में कार्यप्रणाली की गतिशीलता में वह असमर्थनीय हैं और वहां हर समय विभिन्न मुद्दों पर आपस में बहुत ज्यादा बहस होती रहती है.

कोरलो लंबे समय तक संकटकालीन संचार विशेषज्ञ के तौर पर कार्य करते रहे हैं और पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश के प्रशासन में न्याय विभाग में जॉर्न ऐशक्रोफ्ट के लिए काम कर चुके हैं.



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment