सही से बात नहीं होने की वजह से फिल्म शाहो से अलग हो गई सोनम - sonam kapoor is fisrt choice for sahoo before anushka shetty





नई दिल्‍ली: 'बाहुबली' की जबदरस्‍त सफलता के बाद साउथ के सुपरस्टार प्रभास की फैन फॉलोइंग काफी बढ़ गई है. ऐसे में अपनी 'बाहुबली' के बाद प्रभास अब अपनी आने वाली फिल्‍म 'साहो' के लिए मेहनत कर रहे हैं. 'साहो' में भी प्रभास के साथ 'देवसेना' बनी अनुष्‍का शेट्टी की जोड़ी ही नजर आने वाली है. 'बाहुबली' की इस सुपरहिट जोड़ी को दर्शक एक बार फिर साथ तो देख पाएंगे लेकिन आपको बता दें कि अनुष्‍का शेट्टी इस फिल्‍म के लिए पहली पसंद नहीं हैं. बल्कि बॉलीवुड की फैशन डीवा सोनम कपूर थीं. लेकिन सोनम के साथ जब बात नहीं बनी तो एक बार फिर प्रभास के साथ अनुष्‍का की ही जोड़ी नजर आई है.

दरअसल 'साहो' एक सस्‍पेंस थ्रिलर है और बड़े बजट की फिल्‍म के मेकर्स चाहते थे कि इस फिल्‍म में एक बॉलीवुड चेहरा भी हो ताकि हिंदी भाषी इलाकों में भी यह फिल्‍म चल पाए. इस फिल्‍म को कई भाषाओं में बनाया जा रहा है. टाइम्‍स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, इस 120 करोड़ की फिल्‍म के लिए बॉलीवुड की कुछ हीरोइनों से बात की गई लेकिन आखिरकार प्रभास के अलावा किसी को इस फिल्‍म से नहीं जोड़ा गया.

मेकर्स ने सोनम कपूर को इस फिल्‍म के लिए अप्रोच किया गया. लेकिन उनसे इस बारे में सही से बात नहीं हो पाई और आखिरकार सोनम ने इस फिल्‍म का हिस्‍सा न बनने का फैसला किया.


सोनम के अलावा श्रद्धा कपूर और दिशा पटानी के साथ भी इस फिल्‍म का कुछ ऐसा ही अनुभव रहा. आखिरकार इस फिल्‍म में लीड एक्‍ट्रेस के तौर पर अनुष्‍का शेट्टी को चुना गया. बता दें कि इस फिल्‍म का ट्रेलर 'बाहुबली 2' के साथ ही रिलीज किया गया और इस फिल्‍म में प्रभास काफी अलग लुक में नजर आ रहे हैं. इस फिल्‍म में एक्‍टर नील नितिन मुकेश नेगेटिव किरदार में नजर आएंगे. 'साहो' को साल 2018 की सबसे बड़ी एक्‍शन फिल्‍म माना जा रहा है.

Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment