फरीद अली की शागिर्द दो बहनों ने मुरादाबाद में निशानेबाज़ी प्रतियोगिता में ग़ाज़ियाबाद का लहराया परचम Two sisters of Fareed Ali wrested Ghaziabad in shooting competition in Moradabad



गाजियाबाद, ( संवाददाता )  राष्ट्रिय स्तर के निशानेबाज़ फरीद अली की शागिर्द नाज़ खान और आरज़ू सैफी ने मुरादाबाद में हुई "प्री-यू.पी. स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप" में पदक जीतकर अपने गाँव और ज़िले का नाम रोशन किया है, नाज़ खान ने एक सिल्वर और और एक ब्रॉन्ज़ मेडल जीता जबकि आरज़ू सैफी ने एक सिल्वर मैडल जीता है, 
नाज़ खान ने 10 मीटर एयर पिस्टल यूथ वुमन इवेंट में 177 अंकों के बेहतरीन स्कोर के साथ रजत पदक जीता, तो वहीँ 25 मीटर .22 स्पोर्ट पिस्टल जूनियर वुमन इवेंट में आरज़ू सैफी ने 121 अंकों के स्कोर के साथ सिल्वर मेडल जीता और नाज़ खान ने इस स्पर्धा में भी अच्छी टक्कर देते हुए 120 अंकों का स्कोर किया और कांस्य पदक जीता, 

इन दोनों बहनों के अलावा अजय त्यागी, अनुष्का त्यागी, उमर फ़ारुक़ समेत फरीद अली के कुल पांच स्टूडेंट्स ने 29 जून से २ जुलाई तक हुई इस निशानेबाज़ी प्रतियोगिता में भाग लिया, इन पाँचों ने एक महीने बाद होने जा रही यू.पी. स्टेट शूटिंग चैम्पयनशिप के लिएभी क्वालीफाई कर लिया है, ये सभी 10 मीटर एयर पिस्टल और 25 मीटर .२२ पिस्टल इवेंट्स में ग़ाज़ियाबाद ज़िले का प्रतिनिधित्व करेंगे,

नाज़ और आरज़ू के कोच फरीद अली ने कहा कि इन्होने सिर्फ तीन महीने की ट्रेनिंग में ये उपलब्धि हासिल की है, ये आगे और अच्छी परफॉर्मेंस दे सकती हैं, ये दोनों ही बहनें बाकायदा हिजाब पहनकर शूटिंग करती हैं, उम्मीद है कि ये मुस्लिम समुदाय की उन लड़कियों के लिए भी प्रेरणा बनेंगी जो पर्दे में रहती हैं, इससे गाँव देहात की लड़कियों में भी कुछ कर दिखाने का जज़्बा पैदा होगा, फरीद अली जल्द ही इलाके में एक शूटिंग अकादमी खोलने पर विचार कर रहे हैं ताकि ज़िले से और ज़्यादा बच्चों को राष्ट्रिय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर निशानेबाज़ी के लिए तैयार कर सकें, फ़िलहाल वो निशानेबाज़ी की परसनल ट्रेनिंग दे रहे हैं,




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment