हॉकी विश्व लीग सेमीफाइनल के पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैदान में उतरेगी भारतीय महिला हॉकी टीम - womens hockey world league indian team to play against south africa





जोहानिसबर्ग: भारतीय महिला हॉकी टीम हॉकी विश्व लीग सेमीफाइनल के पूल बी के पहले मैच में रविवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैदान में उतरेगी. रानी की अगुवाई में टीम यहां टूर्नामेंट से एक सप्ताह पहले आ गई थी जिससे तैयारियों में मदद मिली .


भारतीय टीम हिमाचल प्रदेश के शिलारू में अभ्यास करके यहां आई है जिससे यहां के मौसम में खुद को ढालना थोड़ा आसान रहा. मुख्य कोच जोर्ड मारिज्ने ने कहा कि हमने पिछले सप्ताह अच्छा अभ्यास किया. लड़कियां जल्दी थक नहीं रही है क्योंकि हम पर्वतीय इलाके में शिविर पूरा करके यहां आये हैं. हमें आज फिर अभ्यास करना है.

भारतीय टीम ने इंग्लैंड और आयरलैंड के खिलाफ भी दो अभ्यास मैच खेले. उन्होंने बताया कि दोनों टीमें काफी आक्रामक हॉकी खेलती है लिहाजा उनके खिलाफ अभ्यास अच्छा रहा . मेरा मानना है कि दक्षिण अफ्रीका का खेल आयरलैंड के जैसा है. हमने उसके खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन किया . हमें अनुशासित मैच खेलना होगा और अगर ऐसा कर सके तो प्रदर्शन अच्छा होगा.

भारत के पूल में चिली, अमेरिका, अर्जेटीना और दक्षिण अफ्रीका है. दक्षिण अफ्रीका और चिली रैंकिंग में भारत से नीचे है लेकिन अमेरिका और अर्जेटीना से टीम को बड़ी चुनौती मिलेगी.

Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment