भटिंडा में सेना के हथियार डिपो में लगी आग - bathinda fire broke in army depot





नई दिल्‍ली : पंजाब के भटिंडा में सेना के हथियार डिपो में आग लगने की खबर आ रही है. आग सुबह पांच बजी लगी और करीब डेढ़ घंटे बाद 6.35 पर इस पर काबू पा लिया गया. आग के कारणों के बारे में पुख्‍ता जानकारी नहीं मिल पाई. आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है. इस हादसे में खबर लिखे जाने तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. मेडिकल टीम भी आग लगने वाली जगह पर पहुंच चुकी है. ताकि कोई हताहत हो तो उसे तुरंत उपचार दिया जा सके.


आपको बता दें कि भटिंडा के जिस सेना डिपो में गुरुवार सुबह आग लगी उससे देश की अलग-अलग आर्मी यूनिट को गोला-बारूद जाता है. आग में 105 एमएम और 155 गन के गोलाबारूद को नुकसान पहुंचा है. पूरे नुकसान का पता लगाने के लिए जांच चल रही है. मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं. गौरतलब है कि 31 अगस्त को कामकाज में ढिलाई बरतने और खराब प्रदर्शन के कारण इंडियन आर्डिनेंस फैक्ट्री सर्विसेज के 13 अधिकारियों पर गाज गिरी थी.


रक्षा मंत्रालय ने परफॉरमेंस स्क्रीनिंग के बाद 13 अधिकारियों की ग्रुप-ए अधिकारियों की सेवाएं खत्म की थी. अगस्त में सीएजी (नियंत्रक महालेखा परीक्षक) की रिपोर्ट में गोला-बारूद की कमी और गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए गए थे. बीते साल सेंट्रल एम्युनिशन डिपो, पुलवामा में भयावह आग लगी थी. इसमें दो सेना अधिकारियों समेत एक दर्जन से ज्‍यादा लोगों की मौत हो गई थी.
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment