पटना में सीआईएसएफ के जवानों से भिड़ गए गिरिराज सिंह के समर्थक - fight between cisf guards and union minister giriraj singh supporters





पटना : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के समर्थक पटना में सीआईएसएफ के जवानों से भिड़ गए. इतना ही नहीं इस दौरान समर्थकों और जवानों के बीच जमकर लात- घूंसे भी चले. पटना एयरपोर्ट पर हुई इस घटना के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई. सूत्रों के मुताबिक केद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के समर्थक उनके स्‍वागत के लिए एयरपोर्ट पर गए थे. इस दौरान किसी बात को लेकर सीआईएसएफ जवान से एक समर्थक की बहस हो गई. बहस कुछ ही देर में दोनों तरफ से धक्‍का-मुक्‍की में बदल गई.


धक्‍का-मुक्‍की के बाद दोनों तरफ से लात-घूंसे चलने लगे. यह देखकर आस-पास के लोग डर गए और एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी मच गई. वहीं पटना पहुंचे गिरिराज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का जो सपना है उसे पूरा करूंगा. उन्‍होंने कहा कि साल 2022 तक सशक्त भारत के सपने को आगे ले जाएंगे. आपको बता दें कि मोदी सरकार में मंत्री गिरिराज सिंह अक्‍सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं.



इससे पहले भी गिरिराज सिंह ने राजनीतिक दलों की ओर से दी जाने वाली इफ्तार पार्टी को नौटंकी बताया था. उन्‍होंने कहा कि ये नौटंकी करने की जरूरत क्‍या है? इस बयान के बाद उनकी काफी आलोचना भी हुई थी. रोजा इफ्तार से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा था हम उस धर्म का निरादर नहीं करते. मैं बधाई देता हूं मुस्लिम भाइयों को. लेकिन क्‍या जरूरत है मुझे इफ्तार करने की. मुबारक हो उनको. हम बधाई देते हैं उनको. लेकिन क्‍या जरूरत है ये नौटंकी करने की?
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment