मुंबई, ( शांतिदूत न्यूज नेटवर्क ) बॉलीवुड फिल्म ‘दिल चाहता है’ करीब 16 साल पहले आई थी और यह व्यस्कों में अब भी सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली फिल्म है लेकिन निर्देशक फरहान अख्तर का तीन दोस्तों की कहानी को आगे ले जाने का मन नहीं है। ‘दिल चाहता है’ में आमिर खान, सैफ अली खान और अक्षय खन्ना तीन गहरे दोस्तों की भूमिका में थे लेकिन प्यार और जिंदगी को लेकर इनका नजरिया अलग अलग था। इस फिल्म से ही फरहान खान ने अपने निर्देशन करियर की शुरूआत की थी और इसे राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था।
दो वर्ष पहले इस तरह की खबरें थी कि इस फिल्म के सीक्वल की योजना बनाई जा रही है मगर फरहान ने उस वक्त इससे इनकार किया था। फरहान से जब पूछा गया कि उन्होंने कभी इस फिल्म का सीक्वल बनाने का सोचा है तो उन्होंने कहा, ''मैंने वास्तव में फिल्म को आगे ले जाने के बारे में विचार नहीं किया। मेरा मानना है कि मेरी जिंदगी में उस वक्त ऐसी ऊर्जा, मूड और वक्त था जब यह ‘दिल चाहता है’ बनी और इसलिए मैंने इसे लिखा था।’’



0 comments:
Post a Comment