मोहाली में किसानों ने सड़कों पर फेंका आलू Farmers thrown at roads in Mohali



चंडीगढ़,  (भाषा) पंजाब के किसानों ने अपने उत्पाद के लिए लाभकारी मूल्य की मांग करते हुए आज सड़कों पर आलू बिखेर दिया।

प्रदर्शनकारियों ने यहां पंजाब में कांग्रेस सरकार पर किसानों की बदहाली का समाधान करने में असफल रहने का आरोप लगाया ।

भारतीय किसान यूनियन (लाखोवाल) के महासचिव हरिंद्र सिंह लखोवाल ने आज कहा, ‘‘आलू उत्पादक अपनी फसल की कम कीमतों के लिए नुकसान का सामना कर रहे हैं । सड़कों पर आलू फेंकने के अलावा किसानों के लिए कोई विकल्प नहीं रह गया है । ’’ किसानों को चंडीगढ़ की तरफ बढ़ने और पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के आधिकारिक निवास के घेराव से रोकने के लिए चंडीगढ- मोहाली सीमा के निकट भारी पुलिस बल की तैनाती की गयी थी।

प्रदर्शन के दौरान किसानों ने कहा कि एक रूपये प्रति किलो बेचने के बावजूद पंजाब में इसके खरीदार नहीं है । इसलिए उन्होंने किसानों से आलू का आयात करने का आह्वान किया ।



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment