फर्रुखाबाद मौत : उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य विभाग की जांच टीम ने रिपोर्ट सौंपी Farrukhabad death: Uttar Pradesh Health Department's inquiry team submits report



नयी दिल्ली,  (भाषा) फर्रुखाबाद जिला अस्पताल में 49 बच्चों की मौत मामले की जांच के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा भेजी गयी एक विशेषज्ञ टीम ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी है।

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने आज यह जानकारी दी।

उन्होंने यहां एक कार्यक्रम के इतर पीटीआई भाषा से कहा ‘‘उत्तर प्रदेश के चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवाओं के महानिदेशक ने जांच रिपोर्ट सौंप दी है। मैं यहां दिल्ली में हूं इसलिए मुझे यह रिपोर्ट शनिवार को मिलेंगी।’’ राज्य सरकार पहले ही इस मामले के सिलसिले में फर्रुखाबाद जिला मजिस्ट्रेट रवीन्द्र कुमार के साथ साथ मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) उमाकांत पांडे और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) अखिलेख अग्रवाल को हटा चुकी हैं। इससे पूर्व आज 10 वीं मेडिकल टेक्नालॉजी कांफ्रेंस के समापन सत्र को संबोधित करते हुए सिंह ने बीआरडी कॉलेज अस्पताल में हुई मौतों के संदर्भ में कहा ‘‘हमे दर्द महसूस होता है और मुझ जैसे एक संवेदनशील व्यक्ति को भी पीड़ा का अहसास हुआ। कोई बच्चा नहीं मरना चाहिए।’’


Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment