कई देशों के पत्रकारों ने की न्याय की मांग
मुंबई/नयी दिल्ली , (भाषा) शिव सेना ने आज भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर कर्नाटक की पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या के संबंध में ताना मारते हुए कहा है कि वह जानना चाहती है कहीं इस देश में एक निश्चित विचारधारा वाले लोगों के खिलाफ बोलनेवाले लोगों को चुप कराने के लिए एक गुप्त सिस्टम तो नहीं चल रहा है।
उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी ने देश के सम्मान और मानवता पर इस घटना को एक धब्बा बताया है।
पार्टी के मुखपत्र सामना में इस घटना को शिवसेना ने अमानवीय कृत्य बताया है। वहीं दक्षिण एशिया, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया के पत्रकारों, लेखकों और संपादकों ने गौरी लंकेश के लिए न्याय की मांग करते हुए कहा है कि इस मामले में निष्पक्ष जांच करके हत्यारों को कठघरे में लाया जाना चाहिए।



0 comments:
Post a Comment