स्कूल पर आप का धरना, बढ़ी फीस का विरोध Fear of school, protest against increased fees



इंदिरापुरम, ( प्रमुख संवाददाता )  इंदिरापुरम क्षेत्र के एक नामचीन स्कूल द्वारा बढ़ी फीस और विकास शुल्क न देने के कारण 30 छात्रों के नाम स्कूल से काट देने के विरोध में शुक्रवार को आप पार्टी ने स्कूल के सामने धरना दिया। धरने में आप पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह ने भाग लिया।
             आप पार्टी के नेता डा. सचिन शर्मा ने बताया कि अहिंसा खंड इदिरापुरम स्थित प्रसेडियम स्कूल के प्रबंधकों ने स्कूल द्वारा बढ़ाई गयी फीस व डवलपमेंट चार्ज नहीं देने वाले स्कूल के 30 छात्रों का नाम स्कूल से काट दिया है। इसके विरोध में अभिभावक संघ का स्कूल के बाहर धरना चल रहा है। शुक्रवार को आप पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह ने स्कूल पर आकर अपना समर्थन दिया है तथा इसे स्कूल प्रवंधकों की मनमानी बताते हुए निंदा की है। 
     धरने पर बैठे संजय सिंह ने आरोप लगाया कि प्रदेश की यूपी सराकर की शिक्षा बिरोधी नीति के कारण स्कूल के प्रबंधक मनमानी कर रहे है तथा बच्चों का भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रही है। उनकी पार्टी बच्चों एवं अभिभावकों के साथ खड़ी है तथा वह हर स्तर से इस अमानवीय कार्रवाई का विरोध करेगी।
    इस अवसर पर स्कूल प्रबंधकों के खिलाफ आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं अभिभवकों ने मिल कर नारेबाजी की।
फोटो कैप्षन- स्कूल पर धरने के समर्थन में बैठे आम आदमी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह। 



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment