izfrdkRed QksVks
गोपालगंज, ( संवाददाता ) बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के दिघवा दुबौली रेलवे स्टेशन के समीप आज्ञात महिला ने जान देने के उदेश्य ट्रेन के आगे आ गई । जिससे महिला बुरी तरह से घायल हो गई । बाद में अस्पताल ले जाने पर उसकी मौत हो गई
स्थानीय ग्रामीणों ने मिलकर स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया है । कूछ समय पश्चात महिला कि स्वास्थ्य केन्द्र में ही मौत हो गई । पुलिस स्वास्थ्य केन्द्र में जाकर महिला के बारे में जानने कि कोशिश की लेकिन अभी तक महिला कि पहचान कि पुष्टी नही हो पाइ है । महिला की उम्र करीब 40 वर्ष बताई जा रही है । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है ।



0 comments:
Post a Comment